कोरोना अपडेट हिमाचल प्रदेश 27/01/2020

 

कोरोना: हिमाचल में नौ संक्रमितों की मौत, 1843 और पॉजिटिव, ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले

बिंग हिमाचली न्यूज ब्यूरो सुरजीत शिमला सिंह शिमला



प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 9752 है। अब तक प्रदेश में कुल 267577 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 253840 ठीक हो गए हैं। 3961 की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 2417 मरीज ठीक हुए और इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 11834 लोगों के सैंपल लिए गए।
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को नौ और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से बिलासपुर में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला, हमीरपुर में 90 वर्षीय महिला, कांगड़ा में 80 वर्षीय महिला के अतिरिक्त 55, 90, 74 वर्षीय व्यक्ति , मंडी में 80 व 84 वर्षीय महिला के अलावा 35 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा है। वहीं, कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले आए हैं। इनमें एक मामला मंडी और नौ कांगड़ा जिले से आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल 25 मामले आ चुके हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने ओमिक्रॉन के नए मामलों की पुष्टि की है।
प्रदेश सरकार नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट है। उधर, प्रदेश में 1843 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 9752 है। अब तक प्रदेश में कुल 267577 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 253840 ठीक हो गए हैं। 3961 की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 2417 मरीज ठीक हुए और इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 11834 लोगों के सैंपल लिए गए।


किस जिले में कितने सक्रिय मामले
बिलासपुर जिले में 810, चंबा 253, हमीरपुर 824, कांगड़ा 1636, किन्नौर 211, कुल्लू 416, लाहौल-स्पीति 33, मंडी 1104 , शिमला 1207, सिरमौर 943, सोलन 1323 और ऊना में 992 सक्रिय मामले हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुल्लू: जरी-मलाणा मार्ग पर गाड़ी में हुई मारपीट मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका

बल्ह घाटी के प्रेम कुमार हवाल बने बसपा के प्रदेश महासचिव