मनाली प्रशासन व नगर परिषद मनाली के साथ 45 स्वयंसेवकों ने गौसदन मनाली में किया श्रम दान*



19/01/2022:-मनाली प्रशासन व नगर परिषद मनाली के साथ 45 स्वयंसेवकों ने गौसदन मनाली में किया श्रम दान

वैशाली डोगरा मनाली

 मनाली प्रशासन, नगर परिषद मनाली, होटल एसोसिएशन मनाली के नेतृत्व में रोटरेक्ट क्लब मनाली व राष्ट्रीय सेवा योजना के 45 स्वयंसेवकों ने मनाली गौसदन मैं सुबह 8 बजे से 4 बजे तक श्रम दान किया। सभी स्वयंसेवकों ने गौ सदन की साफ सफाई की वह साथ ही बीमार पशुओं का उपचार किया। वही पार्षद चन्द्रा पधान ने बताया कि नगर परिषद मनाली के सदस्य समय समय पर गौ सदन मनाली में सभी की सहायता से श्रम दान कर गौ सेवा में योगदान देगे। वह रोज नगर परिषद मनाली के सदस्य गौ सदन का  निरक्षण करेंगे। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि गौ सदन में किसी भी प्रकार की वस्तुओं की आवश्यकता को होटल एसोसिएशन मनाली पुरा करने में योगदान देंगी। रोटरेक्ट क्लब मनाली के सलाहकार सुमित ठाकुर ने बताया कि रोटरेक्ट क्लब मनाली व राष्ट्रीय सेवा योजना के 25 स्वयंसेवकों ने आज मनाली प्रशासन के नेतृत्व में आज गौ सदन मनाली में श्रम दान किया वह प्रशासन को विश्वास दिलाया कि रोटरेक्ट हर महीने में एक या दो दीन श्रम दान कर गौ सदन कौ संजो कर अपना योगदान देंगे इस से पहले भी समय समय पर रोटरेक्ट गौ सदन में मदद करती रहती है। एसडीएम मनाली सुरेन्द्र ठाकुर ने नगर परिषद मनाली, होटलियर एसोसिएशन मनाली, रोटरेक्ट क्लब मनाली व राष्ट्रीय सेवा योजना के 45 स्वयंसेवकों ने गौ सदन में निस्वार्थ भाव से सेवा कर मानवता का परिचय दिया है यह कार्य अपने आप में ही काबिले तारीफ है। जहा नगर परिषद मनाली के सदस्य होटलियर एसोसिएशन मनाली के सदस्यो के साथ साथ युवा रोटरेक्ट वह राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सुबह 8 बजे से 4, बजे तक श्रम दान करके समाज में मिसाल कायम कि है जो कि समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस पुनित कार्य में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, उपाध्यक्ष मनोज लारजे, होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर नगर परिषद मनाली पार्षद चन्द्रा पधान, कल्पना ठाकुर, ललिता देवी, मनोनित पार्षद नीलम ठाकुर, अभिषेक, ईशा ठाकुर रोटरेक्ट क्लब मनाली के अध्यक्ष जय राज सचिव रविना खत्री उपाध्यक्ष सोनू नेगी कोषाध्यक्ष पल्लवी ठाकुर सहित 40 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुल्लू में गरजे केजरीवाल, बोले- राजनीति करने नहीं, भ्रष्टाचार को मिटाने आया हूं

खुशखबरी सरकारी नौकरी: ग्रामीण डाक सेवक और ब्रांच पोस्टमास्टर के भरे जाएंगे 38,926 पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू

कोरोना: हिमाचल दो साल की बच्ची समेत 11 संक्रमितों की मौत, 1786 की रिपोर्ट पॉजिटिव