बर्फबारी: दुल्हन के घर पहुंचने के लिए चार फीट बर्फ में छह किमी पैदल गई बरात

बर्फबारी: दुल्हन के घर पहुंचने के लिए चार फीट बर्फ में छह किमी पैदल गई बरात


बिंग हिमाचली न्यूज Tue, 25 Jan 2022 05:00 AM ISTहिमाचल प्रदेश

 के चंबा जिले के उपमंडल सलूणी में आसमान से गिर रहे बर्फ के फाहे और चार फीट बर्फ की परत पर दुल्हन को ब्याहने के लिए बरातियों ने छह किमी का लंबा सफर पैदल तय किया। रविवार देर शाम बरात दुल्हन के घर पहुंची। देर रात निर्धारित समय पर दूल्हा-दुल्हन के फेरे हुए। सोमवार सुबह वापसी के दौरान बर्फबारी का क्रम फिर से जारी हो गया। लिहाजा, शाम के समय कुछ देरी के लिए थमी बर्फबारी में दुल्हन की विदाई हो पाई।

बीडीसी उपाध्यक्ष योगराज शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत सनूंह के गांव भिदरोह नाला निवासी वनीत ठाकुर पुत्र चमारू राम की शादी भांदल क्षेत्र के अधीन आते डंडोरी निवासी निशा कुमारी पुत्री जगदीश से तय हुई। 23 जनवरी की रात दस बजे का मुहूर्त तय हुआ। रविवार को मौसम के बदले मिजाज के चलते क्षेत्र में बर्फबारी का क्रम जारी हो गया।

निर्धारित तिथि को दूल्हे वनीत ठाकुर के घर से बरात निकली। इस दौरान बर्फबारी का क्रम भी जारी हो गया। क्षेत्र में चार फीट बर्फ में छह किमी का सफर तय कर पालकी में उठाकर दुल्हे को ससुराल पहुंचाया गया।

जहां पर देर रात निर्धारित शुभ मुहूर्त पर दोनों ने सात फेरे लिए। हाकम चंद, होशियारा राम, प्रकाश चंद ने बताया कि जन्मपत्री के हिसाब से लड़का-लड़की के लग्न जुड़ते हैं।

लग्न का समय जुड़ने पर उसी समय पर फेरे लेने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसा न होने पर शादी की अगली शुभ घड़ी तक का इंतजार करना पड़ता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुल्लू में गरजे केजरीवाल, बोले- राजनीति करने नहीं, भ्रष्टाचार को मिटाने आया हूं

खुशखबरी सरकारी नौकरी: ग्रामीण डाक सेवक और ब्रांच पोस्टमास्टर के भरे जाएंगे 38,926 पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू

कोरोना: हिमाचल दो साल की बच्ची समेत 11 संक्रमितों की मौत, 1786 की रिपोर्ट पॉजिटिव