सिरमौर: अकाल अकादमी संस्थापक बाबा इकबाल सिंह को पदमश्री पुरस्कार, जानें उपलब्धियां

 

सिरमौर: बरु साहिब अकाल अकादमी संस्थापक बाबा इकबाल सिंह को पदमश्री पुरस्कार, जानें उपलब्धियां

बिंग हिमाचली न्यूज/26/01/2022

सार

 हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए बाबा इकबाल सिंह का जन्म एक मई 1926 को हुआ है। उन्होंने वर्ष 1975 में बडू साहिब में मिट्टी के गारे से छोटा सा गुरद्वारा बनाया, जो आज भव्य रूप ले चुका है।
अकाल अकादमी, के संस्थापक बाबा इकबाल सिंह

विस्तार

सिरमौर जिले में कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब के संस्थापक बाबा इकबाल सिंह को समाज सेवा के लिए पदमश्री मिलेगा। हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए बाबा इकबाल सिंह का जन्म एक मई 1926 को हुआ। उन्होंने वर्ष 1975 में बडू साहिब में मिट्टी के गारे से छोटा सा गुरद्वारा बनाया, जो आज भव्य रूप ले चुका है। उन्होंने इस दुर्गम क्षेत्र में ग्रामीण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बडू साहिब में अकाल अकादमी स्कूल खोला। आज ट्रस्ट की 129 अकादमियां और दो विश्वविद्यालय हैं।
जिसमें सबसे पहला इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब है। बडू साहिब में एक अस्पताल है, जबकि दो नशामुक्ति केंद्र भी हैं। ट्रस्ट के मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्तरीय शिक्षा प्रदान करना, महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य करना व समाज में नशे के बढ़ते चलन को दूर करने के लिए नशा निवारण कार्यक्रम चलना रहा है। ट्रस्ट बडू साहिब में स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगियों के बड़े ऑपरेशन प्रतिवर्ष करवाए जाते हैं और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुल्लू में गरजे केजरीवाल, बोले- राजनीति करने नहीं, भ्रष्टाचार को मिटाने आया हूं

खुशखबरी सरकारी नौकरी: ग्रामीण डाक सेवक और ब्रांच पोस्टमास्टर के भरे जाएंगे 38,926 पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू

कोरोना: हिमाचल दो साल की बच्ची समेत 11 संक्रमितों की मौत, 1786 की रिपोर्ट पॉजिटिव