रेणु सूद लाडली फाउंडेशन बंजार ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त।

 रेणु सूद लाडली फाउंडेशन बंजार ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त।   

24/01/2022 बिंग हिमाचली न्यूज



लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू जिला कुल्लू की समाज सेविका रेणु सूद को लाडली फाउंडेशन बंजार ब्लॉक अध्यक्ष किया।  रेणु सूद कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एव लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं।  महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है  । लाडली फाउंडेशन कि नवनियुक्त  बंजार  ब्लॉक अध्यक्ष रेणु सूद का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा ना सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुल्लू: जरी-मलाणा मार्ग पर गाड़ी में हुई मारपीट मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका

बल्ह घाटी के प्रेम कुमार हवाल बने बसपा के प्रदेश महासचिव