मौसम: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, शिमला में गिरे फाहे

 बिंग हिमाचली न्यूज ब्यूरो सुरजीत सिंह शिमला 02/02/2022

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में दो और तीन फरवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं निचले व मैदानी भागों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि व अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है।



पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में दो और तीन फरवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं निचले व मैदानी भागों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि व अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में  छह फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं मैदानी भागों में पांच फरवरी से मौसम साफ रहेगा। उधर, राजधानी शिमला में आज मौसम खराब बना हुआ है। दोपहर बाद शहर के जाखू, रिज समेत अन्य ऊंचाई वाले भागों में बर्फ के फाहे भी गिरे।

मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सतर्क रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है। वहीं, भूस्खलन व हिमखंड गिरने से मनाली-केलांग-पांगी मार्ग जनवरी माह में बार-बार अवरूद्ध हो रहा है। उदयपुर के तिंदी क्षेत्र में लगातार भूस्खलन हो रहा है। मंगलवार देररात को फिर से भारी भूस्खलन हुआ है और मार्ग बंद है और पांगी जाने वाले 24 लोग फंस गए हैं। बीआरओ ने बुधवार सुबह से मलबा हटाने के लिए मशीनरी तैनात कर दी है। जल्द मार्ग बहाली की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुल्लू में गरजे केजरीवाल, बोले- राजनीति करने नहीं, भ्रष्टाचार को मिटाने आया हूं

खुशखबरी सरकारी नौकरी: ग्रामीण डाक सेवक और ब्रांच पोस्टमास्टर के भरे जाएंगे 38,926 पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू

कोरोना: हिमाचल दो साल की बच्ची समेत 11 संक्रमितों की मौत, 1786 की रिपोर्ट पॉजिटिव