हिमाचल में मौसम ने बदली करवटः शिमला समेत ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी, दुश्वारियां बढ़ीं
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। निचले व मैदानी कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। बर्फबारी- बारिश से प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है।

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। इनमें शिमला, कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर शामिल हैं। बारिश और बर्फबारी के चलते यातायात प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश के लाहौल-स्पीति,कुल्लू ,किन्नौर, शिमला, मंडी, सिरमौर, चंबा व कांगड़ा के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। निचले व मैदानी कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। बर्फबारी- बारिश से प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है।
रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, जलोड़ी दर्रा सहित पांगी की ऊपरी चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही शिकारी देवी कमरुनाग समेत आसपास की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ़बारी शुरू हो गई है। वहीं, निचले इलाकों में बारिश होने से किसानों और बागवानों के चेहरे खिले हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें