पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन, दिल्ली एम्स में थे भर्ती

  पंडित सुखराम शर्मा को चार मई को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें मंडी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एम्स में बेहतर इलाज के लिए वहां से उन्हें शनिवार को दिल्ली लाया गया। उन्हें दिल्ली भेजने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सात मई को सरकारी हैलीकॉप्टर उपलब्ध कराया था।


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का निधन हो गया। उनके पोते ने यह जानकारी दी। वे 94 साल के थे। सुखराम को सात मई को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। पोस्ट में यह नहीं बताया गया कि उनका निधन कब हुआ। शर्मा ने साथ ही उनके साथ अपने बचपन की तस्वीर भी पोस्ट की।

सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने मंगलवार देर रात फेसबुक पर पोस्ट किया, ''अलविदा दादाजी, अभी नहीं बजेगी फोन की घंटी।''


शर्मा को चार मई को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें मंडी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एम्स में बेहतर इलाज के लिए वहां से उन्हें शनिवार को दिल्ली लाया गया। उन्हें दिल्ली भेजने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सात मई को सरकारी हैलीकॉप्टर उपलब्ध कराया था

।सुखराम 1993 से 1996 केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे थे। वे मंडी लोकसभा सीट पर सांसद भी रहे थे। वे पांच बार विधानसभा तथा तीन बार लोकसभा चुनावों में विजयी रहे थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुल्लू: जरी-मलाणा मार्ग पर गाड़ी में हुई मारपीट मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका

बल्ह घाटी के प्रेम कुमार हवाल बने बसपा के प्रदेश महासचिव