हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से शाहपुर के युवक की नालागढ़ में मौत

हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से शाहपुर के युवक की नालागढ़ में मौत

 Updated Thu, 27 Jan 2022 02:52 PM IST

सार

विक्रांत बुधवार की रात 11 बजे ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

विस्तार

शाहपुर के युवक की नालागढ़ में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक बुधवार रात को 11 बजे ड्यूटी के लिए जा रहा था। जानकारी के अनुसार विक्रांत भारद्वाज (29) पुत्र करण देव निवासी ग्राम पंचायत कयारी दस वर्षों से नालागढ़ में एक फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार की रात 11 बजे वह ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि विक्रांत का रिश्ता हो हो गया था और नवरात्र में उसकी शादी भी तय होनी थी। मृतक का एक और भाई भी है, जो सेना में भर्ती है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक शव शाहपुर में नहीं पहुंचा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुल्लू: जरी-मलाणा मार्ग पर गाड़ी में हुई मारपीट मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका

बल्ह घाटी के प्रेम कुमार हवाल बने बसपा के प्रदेश महासचिव